देहरादून का बिल्डर शास्वत गर्ग परिवार समेत 19 दिनों से लापता

देहरादून। राजधानी के राजपुर रोड स्थित ऊषा कॉलोनी निवासी बिल्डर शास्वत गर्ग अपने पूरे परिवार के साथ पिछले 19 दिनों से लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, शास्वत 17 अक्तूबर को अपनी पत्नी, माता-पिता और बेटे के साथ हापुड़ स्थित अपने ससुराल से देहरादून के लिए निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

Written by

in

परिवार के लापता होने की सूचना पत्नी के भाई ने हापुड़ कोतवाली में दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उनकी दोनों गाड़ियां हरिद्वार तक पहुंची थीं, जिसका पता फोन लोकेशन से चला।

हापुड़ कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से यह भी सामने आया है कि 17 अक्तूबर की शाम बिल्डर की कई लोगों से बातचीत हुई थी। इनमें एक व्यक्ति से बड़ा वित्तीय लेनदेन होने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल हापुड़ पुलिस जांच कर रही है, जबकि देहरादून पुलिस के पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत या सूचना नहीं आई है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि यदि कोई संपर्क करता है तो मामले में जांच की जाएगी।

रियल एस्टेट कारोबार में चर्चाएं तेज

शास्वत गर्ग का थानो रोड पर एक प्लॉटिंग प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसमें कई लोगों ने निवेश किया है। उनके अचानक लापता होने से निवेशकों में चिंता फैल गई है। रियल एस्टेट सर्कल में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं।

कुछ लोग इसे पुष्पांजलि रियल्म्स प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे वित्तीय दबाव या कर्ज की स्थिति से जोड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शास्वत ने अपने स्टाफ से कहा था कि वह भैया दूज के दिन लौट आएंगे, लेकिन अब उस दिन को भी 12 दिन से अधिक बीत चुके हैं।

News source: www.amarujala.com/dehradun

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *