डीएम के आदेश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – गोल्डन फॉरेस्ट की 10 बीघा जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

JCB

Written by

in

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर विकासनगर तहसील प्रशासन ने गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने बल्लूपुर–पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित भूमि पर बनाए गए सात अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में ईस्ट होप टाउन और झाझरा क्षेत्र की लगभग 10 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

तहसीलदार विवेक राजौरी के नेतृत्व में शुक्रवार को यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में सात अवैध निर्माणों की पहचान की गई थी, जिनमें से कुछ जगहों पर भवन निर्माण कार्य चल रहा था जबकि कुछ स्थलों पर चहारदीवारी खड़ी की गई थी। सभी निर्माणों को तोड़ दिया गया है।

तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध निर्माण करने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय पटवारी को निर्देश दिए कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की निरंतर निगरानी की जाए।

प्रशासन ने बताया कि तहसील क्षेत्र में गोल्डन फॉरेस्ट और डूब क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जों की पहचान और हटाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

News source: Dehradun newspaper

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *